उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 24.30 लाख अनमैप्ड एवं विसंगति वाले नोटिसों में 99 प्रतिशत से अधिक की सुनवाई पूरी, फॉर्म 6, 7 और 8 की 40 प्रतिशत सुनवाई भी संपन्न

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Sep, 2026 06:51 PM
उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

देहरादून, 7 सितंबर। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख में बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार अब प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। पहले यह सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जानी थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

24.30 लाख नोटिसों में 99 प्रतिशत से अधिक की सुनवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अनमैप्ड एवं विसंगति वाले मामलों से संबंधित कुल 24 लाख 30 हजार नोटिसों के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित फॉर्म 6, 7 और 8 की करीब 40 प्रतिशत सुनवाई भी पूरी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#Uttarakhand #VoterList #SIR #ElectionCommission #UttarakhandElection #Dehradun #VoterRevision


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2