फर्जी बाबाओं और कानून तोड़ने वालों पर सख्त CM धामी, बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 11 Nov, 2026 09:18 AMदेहरादून, 10 नवंबर 2026 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई को लेकर बयान दिया। उन्होंने ऑपरेशन कालनेमि का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान के जरिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई, जो धर्म और पुण्य की भावना से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को ठगने के साथ उनके रास्ते में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। सीएम धामी ने कहा, "कोई फर्जी बाबा संत बनकर हमारे सनातन को बदनाम करेगा, तो क्या उसे माफ कर देना चाहिए?" उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक पहचान की आड़ में गलत गतिविधियों को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सरकार की सख्त नीति दोहराते हुए कहा, "ना हम भ्रष्टाचारियों को बख्शेंगे, ना नकल माफिया को, और ना ही कोई भी होगा जो कानून तोड़ेगा, उसको किसी भी कीमत पर हम माफ करने वाले नहीं हैं। उसको छोड़ने वाले नहीं हैं।" उन्होंने अपने बयान में साफ किया कि भ्रष्टाचार, नकल और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।


No Previous Comments found.