राहुल गांधी के आरोप पर धामी का पलटवार, बोले—100 से ज्यादा नकल माफिया भेजे जेल

27 Sep, 2026 11:42 PM
राहुल गांधी के आरोप पर धामी का पलटवार, बोले—100 से ज्यादा नकल माफिया भेजे जेल

नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026 उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं और नकल के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। देहरादून में राहुल गांधी की ओर से भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए धामी ने कहा कि राज्य में नकल के खिलाफ कार्रवाई की गई है और 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। उन्होंने अपनी सरकार में हुई 35 हजार नियुक्तियों का भी जिक्र किया। राहुल गांधी के बयान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “राहुल गांधी देहरादून में आते हैं और देहरादून में वो कहते हैं कि भाजपा की सरकारों ने, भाजपा की सरकारों ने नकल के मामले में एक भी व्यक्ति को, एक भी अपराधी को जेल में नहीं डाला।” इसके बाद उन्होंने कहा, “सरासर झूठ बोलते हैं। आप सब जानते हैं, रोज... 100 से भी ज्यादा नकल के जो इस अपराध में शामिल थे, हमारे युवाओं के, बच्चों के, नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। 100 से ज्यादा नकल माफियाओं को उत्तराखंड में अकेले जेल में भेजा गया है।” सरकारी नौकरियों का जिक्र करते हुए धामी ने कहा, “और जो 35,000 हमने नियुक्तियां यहां पर संपन्न कराई हैं, वो नियुक्तियां बंद कमरों में संपन्न नहीं हुई हैं। उसके इसी मुख्य सेवक सदन जहां आप लोग बैठे हैं, यहां पर कई सैकड़ों कार्यक्रम यहां पर हो गए हैं जिसमें सामूहिक रूप से सबको नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हमने आयोजित किया है, पूरे राज्य के लोगों ने देखा है।” राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “और इस प्रकार की झूठ बोलना, इस प्रकार की अफवाहें फैलाना और लगातार व्यवस्था को खराब करने का काम, जो संसदीय मर्यादा है, जो लोकतंत्र है उसकी गरिमा को बिल्कुल तार-तार करना इनकी यही संस्कृति बन चुकी है। इनको लगता है कि इससे हमारी तरफ ज्यादा लोगों का ध्यान, अटेंशन होगा।” धामी ने अपने जवाब में नकल के खिलाफ हुई कार्रवाई और सरकारी नियुक्तियों को आधार बनाकर राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया। उनके इस बयान के साथ ही उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं, नकल और युवाओं को सरकारी रोजगार देने के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.