उत्तराखंड : माँ के दरबार में “नितिन”, “पुष्कर” और “अनिल” ने लगायी हाज़री
नैनीताल दौरे के दौरान बेरीपड़ाव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मां महालक्ष्मी से प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की प्रार्थना
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 10 Sep, 2026 01:29 PMहल्द्वानी, 10 सितंबर 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
धामी और nabeenने पूजा-अर्चना के दौरान उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, प्रदेशवासियों के कल्याण और राज्य में सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां महालक्ष्मी का पूजन किया और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा तथा विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री धामी का यह धार्मिक दौरा उनके नैनीताल जनपद भ्रमण का हिस्सा रहा, जहां उन्होंने मां महालक्ष्मी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता
#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #Haldwani #Nainital #MahalakshmiMandir #Beriparao #UttarakhandNews #CMDhami



No Previous Comments found.