सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी

सूचना विभाग में 30 वर्षों की दीर्घकालीन सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 31 Oct, 2026 07:55 PM
सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी

देहरादून। उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महानिदेशक ने रईस अहमद के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की।

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चतुर्थ श्रेणी कार्मिक भी विभागीय व्यवस्था की मजबूत कड़ी होते हैं। रईस अहमद ने लगभग तीन दशकों तक पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका सेवाकाल अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन किसी कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और वर्षों का अनुभव हमेशा याद रखा जाता है। सेवानिवृत्त कार्मिकों का विभाग के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहता है। उन्होंने रईस अहमद के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

विदाई समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रईस अहमद के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह का माहौल आत्मीय एवं भावुक रहा। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, बद्री चंद सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं रईस अहमद के परिजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश रावत, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री अंकित चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान और संयुक्त मंत्री पारूल चौधरी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

लगभग 30 वर्षों की सेवा के बाद विभाग से विदा हुए रईस अहमद के सम्मान में आयोजित यह समारोह उनके समर्पण, अनुभव और विभागीय योगदान के प्रति सम्मान का अवसर बना।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.