गोल्ड मेडलिस्ट अनुष्का ओटानी का मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मान
24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 22 Aug, 2026 09:42 PMदेहरादून, 22 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जाखन निवासी प्रतिभावान शूटिंग खिलाड़ी अनुष्का ओटानी को उनके कैंप कार्यालय में सम्मानित किया। अनुष्का ने देहरादून में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अनुष्का को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अनुष्का को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।
मंत्री ने विश्वास जताया कि अनुष्का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।
इस दौरान अनुष्का की माता उषा ओटानी, पल्लवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता



No Previous Comments found.