उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित
द्विवार्षिक चुनाव में विनयपाल सिंह अध्यक्ष और दिनेश उनियाल महासचिव चुने गए, संगठन की एकजुटता एवं कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 17 Aug, 2026 02:17 PMदेहरादून। उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय में संपन्न हुए। चुनाव में आम सभा ने संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक तथा मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्वाचन में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष तथा दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया। वहीं राकेश रयाल एवं हेमा चन्द को संयुक्त सचिव और मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल एवं रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हितों, कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। साथ ही संघ की गतिविधियों को अधिक सक्रिय एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।
द्विवार्षिक चुनाव के सर्वसम्मत परिणाम के बाद सचिवालय रक्षक संघ के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।
आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता
#Uttarakhand #Dehradun #Secretariat #UttarakhandSecretariat #Employees #Association #News



No Previous Comments found.