छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को डीबीटी से मिलेगी टैब की धनराशि

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में विद्यार्थियों से सीधे संवाद के दौरान की घोषण

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Sep, 2026 08:21 PM
छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को डीबीटी से मिलेगी टैब की धनराशि

देहरादून, 18 सितंबर 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के दौरान राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि प्रदान की जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, तकनीक, रोजगार और राज्य के विकास से जुड़े कई विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने सुझाव भी साझा किए। संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने ऑनलाइन शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई परिवार आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि वे बच्चों के लिए मोबाइल फोन, लैपटॉप या टैब खरीद सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि ऐसे विद्यार्थियों की मदद के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी। छात्रा के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से ही घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैब खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में धनराशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में तकनीक आधारित शिक्षा आवश्यक है और सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की पढ़ाई में बाधा न बने। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के साथ इस तरह का सीधा संवाद उनकी अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे सरकार शिक्षा से जुड़ी नीतियों को और प्रभावी बना सकती है। — आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2