बाबा केदार की डोली ने गुप्तकाशी के लिए किया प्रस्थान, कल पहुंचेगी ऊखीमठ

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 Nov, 2026 04:25 PM
बाबा केदार की डोली ने गुप्तकाशी के लिए किया प्रस्थान, कल पहुंचेगी ऊखीमठ

देहरादून, 12 नवंबर 2026 केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल-विग्रह उत्सव डोली की शीतकालीन यात्रा जारी है। गुरुवार सुबह बाबा की डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर से दूसरे पड़ाव गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान किया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। डोली अपनी यात्रा के दौरान फाटा और नारायणकोटी से होते हुए गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। यहां बाबा केदारनाथ की डोली का प्रवास रहेगा। स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए यह यात्रा विशेष धार्मिक महत्व रखती है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 13 नवंबर को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली गुप्तकाशी से रवाना होकर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यही बाबा केदारनाथ का शीतकालीन गद्दीस्थल है। अगले छह महीनों तक बाबा की पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होगी। इस तरह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भी श्रद्धालुओं को शीतकाल में बाबा के दर्शन और पूजन का अवसर मिलता रहेगा। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.