अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 3 Nov, 2026 09:24 PMदेहरादून, 03 नवंबर 2026 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा और भारत माता की सेवा में लगाया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि क्या उन्हें उत्तराखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान की कोई चिंता नहीं है? धामी ने उत्तराखंड को सैनिकों की भूमि बताते हुए कहा, "ये उत्तराखंड सैनिकों का राज्य है। हर पांचवां सैनिक देश की सेवा में जो तैनात है, वो देवभूमि उत्तराखंड का है और ये कभी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का हिसाब मांगते हैं। एयर स्ट्राइक का हिसाब मांगते हैं। कभी ये ऑपरेशन सिंदूर का हिसाब मांगते हैं।" राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के योगदान का उल्लेख करते हुए धामी ने कहा, "और तो और भाइयों-बहनों, आज देखिए हमारे ही राज्य के पैदा हुए सपूत श्री अजीत डोभाल जी, जो देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं और ये सुरक्षा सलाहकार इन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया है। भारत माता की रक्षा में लगाया है।" राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "और राहुल गांधी किस प्रकार की निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग श्री अजीत डोभाल जी के लिए करते हैं। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं, शर्म आनी चाहिए इनको। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं, अरे भाई आपको उत्तराखंड के मान-सम्मान, स्वाभिमान से कुछ लेना-देना है कि नहीं है या केवल एक परिवार की करनी है, जो उन्होंने कह दिया उसी रास्ते पे चलना है आपको। अगर ये बयान, आपको श्री अजीत डोभाल जी का ये अपमान अगर स्वीकार है तो कोई बात नहीं। उत्तराखंड की जनता आने वाले समय में आपको बता देगी कि आपने कितना बड़ा उत्तराखंड की जनता के मान-सम्मान के साथ कितना बड़ा धोखा किया है। अगर आपको अगर आपको युवराज अपने युवराज की बात अगर अच्छी नहीं लग रही है, खराब लग रही है तो आपको उनका प्रतिकार करना चाहिए।"


No Previous Comments found.