जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित निदेशकों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

निदेशकों का पटका पहनाकर और पौधा भेंट कर किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Sep, 2026 08:28 PM
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित निदेशकों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 7 सितंबर। जनपद देहरादून के जिला सहकारी बैंक के निदेशक पद पर निर्वाचित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित निदेशकों का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाया और पौधा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित निदेशकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित में प्रभावी ढंग से कार्य करने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर मंजीत रावत, विनोद कुमार, विपिन चौहान, पूजा गौड़, सुनीता तोमर, सूरत सिंह चौहान, भीम सिंह पुंडीर, विरेश थापली, गीतिका कुकरेती, राजीव चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#Uttarakhand #Dehradun #GaneshJoshi #CooperativeBank #UttarakhandNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2