सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर की जमीन का गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

भूमि संबंधी विसंगतियां जल्द दूर कर निर्माण कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश, शौचालय के लिए चयनित भूमि का भी लिया जायजा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 29 Aug, 2026 10:16 PM
सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर की जमीन का गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

देहरादून, 29 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद यूपीसीएल, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि की स्थिति और प्रस्तावित परियोजना से जुड़ी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान भूमि से संबंधित कुछ विसंगतियों को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को इन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि बिजली घर के निर्माण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

गणेश जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने और निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं में प्रक्रियागत बाधाओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाना जरूरी है।

प्रस्तावित शौचालय की भूमि का भी निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री ने सुवाखोली में प्रस्तावित शौचालय के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से भूमि से संबंधित आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सदस्य जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, मोहन सिंह, डीएफओ मसूरी देवी प्रसाद बलोनी, निदेशक यूपीसीएल मदन राम आर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2