पर्यावरण को बचाने का संकल्प, बैटरी के वाहनों को प्राथमिकता : बत्रा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 22 Aug, 2026 10:15 PM
पर्यावरण को बचाने का संकल्प, बैटरी के वाहनों को प्राथमिकता : बत्रा

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026 : उत्तराखंड सरकार प्रदेश को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन मोबिलिटी को तेजी से बढ़ावा दे रही है। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में अग्रणी पंक्ति में पहुंच गया है। सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति और जागरूकता अभियानों के तहत प्रदेश में ईवी के उपयोग को बढ़ाने पर लगातार काम किया जा रहा है।


प्रदीप बत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 221 फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिल रहा है। उनके अनुसार, उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या और उपयोग में भी लगातार वृद्धि हो रही है।


परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि परिवहन निगम की बसों को इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है और पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की योजना पर भी प्रयास जारी हैं। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों को भी बधाई दी।


सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी आगे ले जाना है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और प्रदूषण कम करने की यह पहल प्रदेश को स्वच्छ, आधुनिक और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


#Uttarakhand #GreenMobility #ElectricVehicles #EVCharging #PushkarSinghDhami #PradeepBatra #TransportDepartment #CleanUttarakhand #yugvarta #yugvartanews #yugvartanewsagency #yugvartacoverage

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2