उत्तराखंड : व्यय वित्त समिति की बैठक में करोड़ों की परियोजनाओं को हरी झंडी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Dec, 2025 03:00 PM
उत्तराखंड : व्यय वित्त समिति की बैठक में करोड़ों की परियोजनाओं को हरी झंडी

देहरादून, 13 दिसम्बर 2025 : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।


मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से लेकर कार्य पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर की समय-सीमा निर्धारित की जाए। विभागों द्वारा अपनी परियोजनाओं की विभिन्न स्तरों पर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए, ताकि कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की भी बात कही। उन्होंने नंदा राजजात यात्रा से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।


मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग की लोहाघाट टाउन पंपिंग पेयजल योजना (कुल लागत ₹8444.67 लाख), रामनगर, नैनीताल में मल्टीस्टोरी पार्किंग (कुल लागत ₹3857.64 लाख) एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नंदप्रयाग घाट–सुतोल–कनोल मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य (लागत ₹1289.21 लाख), टनकपुर (चम्पावत) में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस एवं कम्युनिटी हॉल निर्माण (कुल लागत ₹1424.52 लाख) के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।


इसके अतिरिक्त समिति की बैठक में पीएसी बटालियन रुद्रपुर के लिए आरटीसी एवं 188 बैडेड बैरक (कुल लागत ₹1991.54 लाख) तथा देहरादून में साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (कुल लागत ₹3034.78 लाख) के निर्माण कार्यों को भी संस्तुति दी गई।


मुख्य सचिव ने AMRUT 2.0 के तहत विभिन्न स्थानीय निकायों में पेयजल, पार्कों के विकास एवं जलाशयों के कायाकल्प से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। उन्होंने पार्कों एवं जलाशयों के कायाकल्प पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, श्रीधर बाबू अद्दांकी, विनोद कुमार सुमन, एस.एन. पाण्डेय, युगल किशोर पंत एवं अपर सचिव विनीत कुमार, निवेदिता कुकरेती, विम्मी सचदेव सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2