छात्रों की पढ़ाई के साथ खेल सुविधाओं पर भी जोर, गणेश जोशी ने दिया भरोसा

सेवा संकल्प अभियान के तहत मसूरी के सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, विद्यार्थियों से किया संवाद

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 2 Oct, 2026 08:45 PM
छात्रों की पढ़ाई के साथ खेल सुविधाओं पर भी जोर, गणेश जोशी ने दिया भरोसा

मसूरी, 2 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के झड़ीपानी स्थित सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने छात्रावास के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की और बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान गणेश जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महान नेताओं के जीवन, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना है। समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और अनुकूल सीखने का वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

छात्रावास में खेल मैदान की मांग पर कार्रवाई का भरोसा

कार्यक्रम के दौरान छात्रावास प्रबंधन ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए परिसर में खेल मैदान विकसित किए जाने की मांग मंत्री के समक्ष रखी। गणेश जोशी ने मांग का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल सुविधाएं भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर अवसर मिलना चाहिए।

‘कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’

गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, वार्डन विनय ध्यानी, सभासद गौरी थपलियाल, नरेंद्र मेलवान, जसोदा शर्मा और सपना शर्मा सहित शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#Uttarakhand #Mussoorie #GaneshJoshi #SevaSankalpAbhiyan #Education #SubhashChandraBoseHostel #Dehradun


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad