मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने गीतों के जरिए साझा किए अनुभव, योजनाओं का किया उल्लेख

स्वतःस्फूर्त गीतों में महिला सशक्तिकरण की झलक, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के प्रति महिलाओं ने जताया आभार

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 19 Sep, 2026 02:59 PM
मातृशक्ति संवाद में महिलाओं ने गीतों के जरिए साझा किए अनुभव, योजनाओं का किया उल्लेख

देहरादून, 19 सितंबर। मुख्य सेवक सदन में शनिवार को आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह के दौरान उस समय भावपूर्ण माहौल बन गया, जब कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने स्वतःस्फूर्त तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने गीतों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष गीत प्रस्तुत करते हुए अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की इच्छा जताई। उन्होंने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के माध्यम से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों का उल्लेख किया।

गीत में महिलाओं के लिए बिना ब्याज ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों सहित अन्य कल्याणकारी पहलों का जिक्र किया गया। महिला ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने, स्वरोजगार के अवसर हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिल रहा है।

गीतों में दिखी आत्मनिर्भरता की आकांक्षा

कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों के माध्यम से महिलाओं ने उन बदलावों को भी स्वर दिया, जिनमें महिलाओं की भूमिका केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी तक सीमित न रहकर आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदार के रूप में उभर रही है।

महिलाओं ने गीतों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। प्रस्तुतियों के दौरान महिलाओं में योजनाओं को लेकर अपने अनुभव साझा करने और संवाद के माध्यम से अपनी बात रखने का उत्साह भी दिखाई दिया।

महिला स्वयं सहायता समूहों और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। महिलाओं की प्रस्तुतियों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मिले अवसरों तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की आकांक्षा प्रमुख रूप से सामने आई।

मातृशक्ति संवाद का उद्देश्य महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए मंच उपलब्ध कराने और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं की स्वतःस्फूर्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां संवाद का विशेष आकर्षण बनीं।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #WomenEmpowerment #MatriShakti #WomenSelfHelpGroups #LakhpatiDidi


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2