गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में गूंजी समरसता की गूंज, पुष्पवर्षा से हुआ यात्रा का स्वागत

महेंद्र भट्ट ने किया समरसता संदेश यात्रा का अभिनंदन, दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं—समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं संत रविदास की शिक्षाएं

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 24 Nov, 2026 05:18 PM
गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में गूंजी समरसता की गूंज, पुष्पवर्षा से हुआ यात्रा का स्वागत

देहरादून, 24 नवंबर 2026।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर निकली समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने यात्रा का स्वागत कर संत रविदास के विचारों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कुल्हाल से देहरादून तक विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा संयोजक दीप्ति रावत भारद्वाज ने स्वागत कार्यक्रम में उमड़े जनसमर्थन के लिए सभी सामाजिक संगठनों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने विचारों और जीवन दर्शन से समाज को समानता, प्रेम, करुणा और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त समाज की स्थापना की प्रेरणा देती हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो।

दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि गुरु रविदास की विचारधारा आज भी सामाजिक समरसता और एकता के लिए प्रासंगिक है। उनके विचार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और आपसी सद्भाव मजबूत करने का संदेश देते हैं। सामाजिक समरसता केवल विचारों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने व्यवहार और जीवन में भी आत्मसात करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि समरसता संदेश यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना और नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन दर्शन से परिचित कराना है। यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन संत रविदास की शिक्षाओं के प्रति लोगों की आस्था और सम्मान को प्रदर्शित करता है।

कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

समरसता संदेश यात्रा का कुल्हाल, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर, बल्लीपुर चौक, किशन नगर चौक, बिंदाल पुल, घंटाघर, आराघर चौक, फव्वारा चौक और रिस्पना सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह, कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्य मंत्री बलबीर घुनियाल, मुकेश कुमार, सुमेर चंद्र, स्वराज विद्वान, प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा संयोजक दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश संयोजक संपर्क विभाग हरीश चमोली, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी और कमलेश रमन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह यात्रा सामाजिक समानता, आपसी सद्भाव और एकजुटता का संदेश लेकर उत्तराखंड में आगे बढ़ी।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.