आरएसएस के प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ मनाई दीपावली

बोले- दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक, राष्ट्र निर्माण में सामूहिक योगदान का देती है संदेश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Nov, 2026 10:33 PM
आरएसएस के प्रांत कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ मनाई दीपावली

देहरादून, 07 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपावली के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और हमारी समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह पर्व हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराता है तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता के प्रकाश की कामना की।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #RSS #Deepawali2026 #Dehradun #YugvartaNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.