संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन; बांसुरी स्वराज ने महिलाओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत, सम्मान और सहजता का दिखा भाव

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 2 Oct, 2026 07:08 PM
संस्कारों की झलक, उत्तराखंड की परंपरा को नमन; बांसुरी स्वराज ने महिलाओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

देहरादून। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा अपनी जगह हैं, लेकिन संस्कार और व्यवहार किसी व्यक्ति की सहजता को सामने लाते हैं। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज के स्वागत के दौरान ऐसा ही एक आत्मीय दृश्य देखने को मिला।

उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर बांसुरी स्वराज का स्वागत किया। इस आत्मीय स्वागत के जवाब में बांसुरी स्वराज ने भी महिलाओं पर फूल बरसाए और उत्तराखंड की लोक परंपराओं एवं संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस दौरान बांसुरी स्वराज ने महिलाओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। हालांकि, स्वागत समारोह में एक और सहज एवं भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब एक महिला उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ीं। बांसुरी स्वराज ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस छोटे से संवाद ने समारोह के माहौल में आपसी सम्मान और सहजता का भाव और गहरा कर दिया।

भारतीय परंपरा में बड़ों का आशीर्वाद लेना और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। देहरादून में हुए इस स्वागत समारोह में भी उत्तराखंड की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और आत्मीय व्यवहार की झलक देखने को मिली।

राजनीतिक गतिविधियों के बीच स्वागत का यह दृश्य सांस्कृतिक परंपराओं और पारस्परिक सम्मान के भाव को भी सामने लाता नजर आया। उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से किए गए स्वागत और बांसुरी स्वराज की सहज प्रतिक्रिया ने कार्यक्रम को एक आत्मीय रंग दिया।

विजुअल: बांसुरी स्वराज, सांसद एवं भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#BansuriSwaraj #Uttarakhand #Dehradun #BJP #UttarakhandCulture #IndianCulture #PoliticalNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad