अशोक चक्र विजेता शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

19वीं पुण्यतिथि पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन, वीरांगना और परिजनों से मिले मंत्री; बोले—शहीद परिवारों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Sep, 2026 05:09 PM
अशोक चक्र विजेता शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 26 सितंबर 2026। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने विलासपुर कांडली स्थित शहीद के आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन सरकार का दायित्व है कि शहीदों और उनके परिवारों के प्रति पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

वीरांगना और परिजनों से की मुलाकात

मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की वीरांगना शांति बोहरा और उनके बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने परिजनों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि शहीदों की वीरता और बलिदान को सदैव सम्मान मिले तथा उनके परिवारों के हितों की निरंतर चिंता की जाए।

अशोक चक्र से सम्मानित थे हवलदार बहादुर सिंह बोहरा

हवलदार बहादुर सिंह बोहरा भारतीय सेना की 10वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट के वीर सैनिक थे। उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।

उनका बलिदान और वीरता देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी, पूर्व सैनिक बीसी भट्ट, मोहन सिंह महर, विक्रम कंडारी, सुनील घनोसी, जगदीश चंद्र पांडे, मंजू देउपा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#शहीदबहादुरसिंहबोहरा #अशोकचक्र #गणेशजोशी #सैनिककल्याण #उत्तराखंड #देहरादून #शहीदोंकोनमन #भारतीयसेना #वीरजवान #UttarakhandNews #DehradunNews #IndianArmy #YugvartaNew


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad