नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार अलर्ट, प्रभावित नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी
रसुवा क्षेत्र में भीषण बाढ़ के बाद USDMA ने जारी किए संपर्क नंबर, नेपाल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की जानकारी देने की अपील
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 26 Aug, 2026 09:32 PMदेहरादून, 26 अगस्त। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि यदि उत्तराखंड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से संपर्क किया जा सकता है।
इन नंबरों पर करें संपर्क
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून:
0135-2710334, 0135-2710335
0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316
8218867005
इसके अलावा नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों या उनके संबंध में उपलब्ध किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को तत्काल हेल्पलाइन के माध्यम से साझा करें, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता
#उत्तराखंड #नेपाल #भोटेकोशी #बाढ़ #आपदा #USDMA #देहरादून #हेल्पलाइन #उत्तराखंडसरकार



No Previous Comments found.