स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से मिली आजादी, अब कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र निर्माण में दें योगदान: बंशीधर तिवारी
स्वतंत्रता दिवस पर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को किया नमन
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 15 Aug, 2026 10:52 AMदेहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के विभागीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
महानिदेशक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण देश को आजादी मिली। स्वतंत्रता दिवस हमें उनके योगदान को स्मरण करने के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है।
उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपने कार्यों के माध्यम से सुशासन और जनसेवा को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.