गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पीपलकोटी टीएचडीसी टनल का किया निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
टनल में फंसे तीन श्रमिकों की तलाश जारी, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ समेत बचाव दल युद्धस्तर पर जुटे
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 14 Aug, 2026 06:09 PMचमोली। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हादसे के बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू में जुटी टीमों से अब तक की कार्रवाई एवं प्रगति की जानकारी ली।
सांसद बलूनी ने बचाव अभियान में जुटे अधिकारियों एवं टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने पर जोर दिया।
टनल में फंसे तीन श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत अन्य बचाव दलों की टीमें मौके पर पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। बचाव कार्य को तेज करने के लिए टनल में जमा पानी की सक्शन पंपों के जरिए लगातार निकासी की जा रही है।
प्रशासन एवं बचाव एजेंसियों की प्राथमिकता टनल में फंसे श्रमिकों तक जल्द से जल्द पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।



No Previous Comments found.