‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका में दर्ज हुई उत्तराखण्ड की विकास यात्रा, सीएम धामी ने किया विमोचन

राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- विकास पुस्तिका जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का दस्तावेज

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 9 Nov, 2026 06:29 PM
‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका में दर्ज हुई उत्तराखण्ड की विकास यात्रा, सीएम धामी ने किया विमोचन

देहरादून, 09 नवम्बर 2026। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित समारोह में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका-2026 ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका केवल प्रदेश की विकास यात्रा और सरकार की उपलब्धियों का संकलन नहीं है, बल्कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। इसमें सरकार के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने के साथ भविष्य की जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का निर्माण लंबे जनसंघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पृथक उत्तराखण्ड राज्य का सपना साकार हुआ। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ही वास्तविक विकास

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ केवल योजनाओं की घोषणा या आंकड़ों में वृद्धि नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई देना चाहिए। किसी गांव तक सड़क पहुंचने से वहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलता है, विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों के भविष्य को नई दिशा मिलती है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित होने से पलायन जैसी समस्याओं का समाधान संभव होता है।

उन्होंने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य आमजन की कठिनाइयों को कम करना, प्रत्येक परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से विकास को मिल रही गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान कर रही हैं। हवाई सेवाओं और हेली सेवाओं के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान हो रही है। इन परियोजनाओं से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय स्तर पर रोजगार की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सुधार कर रही है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार तथा किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों को स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।

जी-20 और राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखण्ड को मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 बैठकों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। वहीं, 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं, खेल अधोसंरचना और बड़े आयोजनों के सफल संचालन की क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन, शीतकालीन यात्रा और नए पर्यटन स्थलों के विकास के माध्यम से पर्यटन को पूरे वर्ष रोजगार एवं आजीविका का माध्यम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि पर्यटन से होने वाले आर्थिक लाभ का सीधा फायदा स्थानीय निवासियों, होमस्टे संचालकों और छोटे व्यवसायियों तक पहुंचे।

₹3.82 लाख करोड़ पहुंची अर्थव्यवस्था, निवेश को धरातल पर उतारने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा मिला है और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2025-26 के अनुमानों के अनुसार उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग ₹3.82 लाख करोड़ है, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट ₹1.11 लाख करोड़ से अधिक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बढ़ती आर्थिक क्षमता का लाभ किसानों, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं और आजीविका के अवसरों का विस्तार कर रही है, ताकि युवाओं को अपने ही गांव और क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

समान नागरिक संहिता और सख्त कानूनों से नागरिक हितों की सुरक्षा का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक संपदा और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून तथा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि ये निर्णय राज्य और यहां के नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर लिए गए हैं।

‘अभी बहुत आगे हमें जाना है’ के संकल्प के साथ संबोधन का समापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां संतोष प्रदान करती हैं, लेकिन ये भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी तथा बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी देती हैं। प्रत्येक गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना, रोजगार के नए अवसर विकसित करना, खेती को लाभकारी बनाना और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

अपने संबोधन के समापन पर मुख्यमंत्री ने ‘अभी बहुत आगे हमें जाना है’ कविता की पंक्तियों के माध्यम से राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश का किया गया वाचन

कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर भेजे गए शुभकामना संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी एवं खजान दास, विधायक विनोद चमोली एवं सविता कपूर, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु एवं डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सूचना शैलेश बगौली, उत्तराखण्ड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह बिष्ट, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.