भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री आवास में हुई शिष्टाचार भेंट, युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करने में संस्था की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Nov, 2026 03:19 PM
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

देहरादून, 7 नवंबर। भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को संस्था के उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड जैसी संस्थाएं युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना भी मजबूत होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत स्काउट एवं गाइड के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करने में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट और युवा आपदा मित्र कार्यक्रम की दी जानकारी

प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का गठन 7 नवंबर 1950 को किया गया था। संस्था युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सेवा और आपदा के समय सहायता के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने उत्तराखंड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट तथा युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की जानकारी भी साझा की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आपदा की परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड योजना और इशा ठाकुर उपस्थित रहीं।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.