जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
समयबद्ध तरीके से योजनाएं पूरी करने और गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के दिए संकेत
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 6 Nov, 2026 09:40 PMदेहरादून। उत्तराखंड के जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून स्थित जलागम निदेशालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए उन कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिनकी प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से योजनाओं की मॉनिटरिंग करने और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंच सके।
बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, परियोजना निदेशक कहकशां नसीम सहित जलागम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता
#Uttarakhand #RamSinghKaida #WatershedDepartment #Dehradun #UttarakhandNews #YugvartaNews


No Previous Comments found.