‘मन की बात’ राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम: रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 27 Sep, 2026 04:45 PM
‘मन की बात’ राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम: रेखा आर्या

देहरादून, 27 सितंबर 2026। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार और देश की उपलब्धियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के दस वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को याद किया। उन्होंने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक को आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताते हुए आतंकवाद के प्रति भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का भी उल्लेख किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य, आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति, जनगणना जैसे राष्ट्रीय दायित्वों और समाज के विभिन्न वर्गों के सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख देशवासियों को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आज महिलाएं शिक्षा, स्वरोजगार, सेना और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं और अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री का देशवासियों से संवाद नहीं है, बल्कि यह सेवा, सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी को और मजबूत करना चाहिए।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#RekhaArya #Uttarakhand #MannKiBaat #PMModi #NarendraModi #SurgicalStrike #IndianArmy #WomenEmpowerment #Dehradun #UttarakhandNews #Yugvarta


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad