देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा : मुख्यमंत्री धामी
हल्द्वानी शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को किया नमन
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 10 Sep, 2026 03:30 PMहल्द्वानी, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा और राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया और उनके त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल वीर शहीदों की स्मृतियों को संजोने का स्थल नहीं है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, देशसेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और उनके परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि शहीद परिवारों की आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #Haldwani #ShaheedSmarak #UttarakhandNews #Shaheed #BJP #Dehradun #HaldwaniNews



No Previous Comments found.