बूंगीधार में महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन समारोह, धन सिंह रावत ने कहा- मातृशक्ति का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और स्थानीय महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री को बांधी राखी, मंत्री बोले- रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का पर्व

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 27 Aug, 2026 09:37 PM
बूंगीधार में महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन समारोह, धन सिंह रावत ने कहा- मातृशक्ति का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता

श्रीनगर/देहरादून, 27 अगस्त। थलीसैंण ब्लॉक के बूंगीधार में महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधायक धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और स्थानीय महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए धन सिंह रावत ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक है। यह पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही समाज में आपसी सद्भाव, सम्मान, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों के सुख, समृद्धि, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए तथा समाज में सौहार्द और भाईचारा और मजबूत हो।

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ प्रदेश की महिलाएं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं में महिला सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड की महिलाएं शिक्षा, सहकारिता समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी, जिला पंचायत सदस्य अंजली जोशी, शांति देवी, सुषमा रावत समेत महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2