मुख्यमंत्री धामी ने जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर जाना स्वास्थ्य का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि हरीश कोठारी ने वाणी विहार स्थित आवास पहुंचकर जाना कुशलक्षेम, सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं डॉ. शर्मा
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 18 Nov, 2026 08:32 PMदेहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में हरीश कोठारी ने देहरादून के वाणी विहार स्थित डॉ. अतुल शर्मा के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि जनकवि डॉ. अतुल शर्मा हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के बाद वर्तमान में वह अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
#PushkarSinghDhami #AtulSharma #Uttarakhand #Dehradun #UttarakhandNews #YugvartaNews


No Previous Comments found.