भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सत्य, न्याय और सदाचार को अपनाएं, सशक्त एवं समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें : धामी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Oct, 2026 11:07 AMदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व पर बुराइयों और नकारात्मकता को दूर कर समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा दें। उन्होंने सभी से सशक्त, समृद्ध और खुशहाल उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को पुनः विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए जय हिंद और जय उत्तराखण्ड का संदेश दिया।
#PushkarSinghDhami #Vijayadashami #Dussehra #Uttarakhand #CMUttarakhand #Yugvarta



No Previous Comments found.