राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज, बोले- ‘महिला प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी कांग्रेस को शोभा देती है?’

शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष के कथित व्यवहार को बताया अभारतीय, अशोभनीय और अलोकतांत्रिक; बोले- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ मर्यादाओं का पालन भी जरूरी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 14 Aug, 2026 05:49 PM
राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज, बोले- ‘महिला प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी कांग्रेस को शोभा देती है?’

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष के कथित व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अभारतीय, अशोभनीय और अलोकतांत्रिक बताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को प्राप्त है, लेकिन इसकी भी अपनी मर्यादाएं हैं और उनका उल्लंघन बेहद कष्टदायक है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मन बहुत व्यथित है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र सबको देता है, लेकिन मर्यादाओं का उल्लंघन बहुत कष्टपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जिस तरह का व्यवहार किया, वह भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा, “जो व्यवहार नेता प्रतिपक्ष ने किया, वो अभारतीय, अशोभनीय, अलोकतांत्रिक है और मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने वाला है।”

महिला प्रधानमंत्री के प्रति टिप्पणी पर जताई आपत्ति

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है और देश की महिला प्रधानमंत्री के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की महिला प्रधानमंत्री जी के बारे में, ये क्या कांग्रेस को शोभा देता है? क्या ये भारत के विचार हैं?”

केंद्रीय मंत्री ने इस पूरे मामले की घोर निंदा करते हुए संबंधित नेता से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध और असहमति के लिए पर्याप्त स्थान है, लेकिन संवैधानिक पदों और सार्वजनिक जीवन की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2