छत्तीसगढ़ के दिवंगत पत्रकार स्व. नितिन चौबे को प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 4 Oct, 2025 08:45 PM
छत्तीसगढ़ के दिवंगत पत्रकार स्व. नितिन चौबे को प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया

लख़नऊ 4अक्टूबर BSPS उत्तर प्रदेश लख़नऊ में आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर छत्तीसगढ़ के दिवंगत पत्रकार स्व. नितिन चौबे को प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय जी ने स्व चौबे के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चौबे ने संघ में राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पदों पर दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के सम्मान को अपने शब्दों और संघर्ष से रोशन करने वाले साथी नितिन चौबे को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हम उन्हें स्मरण करते हैं। उनका पत्रकारों और यूनियन में किया गया कार्य अतुलनीय था जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी पुण्य तिथि पर सिया राम पाण्डेय , जयद वाजपेई ,शीबू निगम,सुधांशु पुरी,विकास मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, हिमांशु शेखर, निरंकार मणि त्रिपाठी, आकाश त्रिवेदी,अश्वनी त्रिवेदी आकाश सिंह, सुमित चौहान, मो राशिद आदि ने भी चौबे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भावपूर्ण पुष्पांजलि दी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2