यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा महिला मोर्चा, 403 महिला विस्तारक प्रदेश की सभी सीटों पर करेंगी प्रवास

लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न, आठ राज्यों से 403 महिला विस्तारकों ने लिया हिस्सा; घर-घर पहुंचकर महिलाओं और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की मिली जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर कार्यशाला में दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 20 Nov, 2026 08:02 PM
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा महिला मोर्चा, 403 महिला विस्तारक प्रदेश की सभी सीटों पर करेंगी प्रवास

लखनऊ, 20 नवंबर 2025। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक एवं महिला विस्तारक कार्यशाला शुक्रवार को लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। कार्यशाला में आठ राज्यों से आईं 403 महिला विस्तारक बहनों ने सहभागिता की। इन्हें प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर जनसंपर्क अभियान को गति देने और महिलाओं सहित आम मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने महिला विस्तारकों का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री योगी की माता को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यशाला की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित नेताओं और महिला विस्तारकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगी महिला विस्तारक

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में महिला विस्तारक बहनों को प्रवास के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान को गति देनी है। उन्हें घर-घर पहुंचकर आमजन और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना होगा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच को मजबूत करने में महिला विस्तारकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

महिला शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण: पंकज चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल राजनीतिक तैयारी नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक शक्ति, जनविश्वास और जनसंपर्क का व्यापक अभियान है। इसमें महिला शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने महिला विस्तारकों से संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को महिलाओं तथा आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा की स्टार प्रचारक हैं महिलाएं: केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बहनें केवल महिला कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पार्टी की स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें भाजपा की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए।

भयमुक्त उत्तर प्रदेश का संदेश महिलाओं तक पहुंचाएं: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश भयमुक्त हुआ है और मां, बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया गया है। उन्होंने महिला विस्तारकों से इस विषय पर महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करने और सरकार की योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी पहुंचाने को कहा।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करेंगी विस्तारक बहनें

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिला विस्तारक अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के साथ उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचें। उन्हें पार्टी के विचारों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।

प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगी। उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ मातृशक्ति से पूरी ऊर्जा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में जुटने का आह्वान किया।

मातृशक्ति तक पहुंचाएंगे भाजपा की नीतियां और विकास का संदेश

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि मातृशक्ति भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ तैयार है।

वहीं, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और मातृशक्ति का संकल्प आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

कार्यशाला के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान को संगठित रूप देने और महिला विस्तारकों के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की रूपरेखा प्रस्तुत की।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.