मॉडल छावनी बनेगी लखनऊ की शान, आज 12 विकास परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होगा भूमि पूजन, 101 करोड़ रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य, दिलकुशा लॉन में होगा कार्यक्रम
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 30 Aug, 2026 10:12 AMलखनऊ, 29 अगस्त। लखनऊ छावनी क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने के लिए 101 करोड़ रुपये की लागत से 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। रविवार (30 अगस्त) को दिलकुशा लॉन, लखनऊ छावनी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भूमि पूजन होगा।
परियोजनाओं में 18.95 करोड़ रुपये से 4.25 लाख टन लीगेसी वेस्ट की बायो-माइनिंग एवं बायो-रीमेडिएशन, 15.64 करोड़ रुपये से बहुमंजिला रोबोटिक कार पार्किंग व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और 10.31 करोड़ रुपये से 26 किलोमीटर लंबी पुरानी पाइपलाइनों का प्रतिस्थापन, 9.99 करोड़ रुपए की लागत से 8 नए ट्यूबवेल समेत कुल 101 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।



No Previous Comments found.