भड़काऊ भोजपुरी गानों और रील्स पर भोजपुर पुलिस का एक्शन, SP ने शुरू किया ‘ऑपरेशन डिजिटल स्ट्राइक’
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Nov, 2026 09:18 PMपटना, 20 नवंबर 2026 भोजपुरी गानों के नाम पर रंगदारी और भड़काऊ कंटेंट को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे गाने बनाने वाले कई कलाकारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही उन स्टूडियो को भी चिह्नित कर कार्रवाई की गई है, जहां इस तरह के गाने तैयार किए जा रहे थे। SP ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है, जिसे ‘ऑपरेशन डिजिटल स्ट्राइक’ नाम दिया गया है। यह टीम सोशल मीडिया पर भड़काऊ और रौब दिखाने वाली रील्स व वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट्स पर लगातार नजर रखेगी। ऐसे कंटेंट बनाने और प्रसारित करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। भोजपुर SP ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें सोशल मीडिया पर इस तरह की कोई रील, वीडियो या गाना दिखाई देता है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस संबंधित कलाकार, स्टूडियो और सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं, चर्चित कलाकारों के खिलाफ FIR दर्ज होने के सवाल पर SP ने कहा कि FIR का विस्तृत ब्योरा अलग से सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जाएगा।


No Previous Comments found.