राम धन से लेकर ‘गोरखधंधे’ तक: अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 5 Sep, 2026 10:44 PM
राम धन से लेकर ‘गोरखधंधे’ तक: अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

लखनऊ, 05 सितंबर 2026


समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए धार्मिक आस्था, चंदे और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इन आरोपों से घबराए हुए हैं और माहौल को सांप्रदायिक दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं।


अखिलेश यादव ने कहा, “जिन्होंने राम धन की डकैती की है, आस्था के पैसे का, चढ़ावे की चोरी की है, वो घबराए हुए हैं कि वो कैसे communal करें।” उन्होंने इन मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अब सांप्रदायिकता के जरिए लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।


भाजपा के शुरुआती दौर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “ये भारतीय जनता पार्टी वही है, जिसने अपने पहले अध्यक्ष बनने पर सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया। आप पता करिए कि चंदा किसने दिया और अपने आप को सेक्युलर बनाने के लिए प्रस्तावक भी मुस्लिम रखा।”


अखिलेश यादव ने ‘लाल बिल्डिंग’ को लेकर भी भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, *“जो लोग कहते थे ये लाल बिल्डिंग जो है भ्रष्टाचार की इमारत है, जितने में पार्किंग में पैसा कमाएंगे उतने में बिल्डिंग बेच दी इन्होंने। इतना पैसा तो पार्किंग में कमा लेंगे।”


अधिकारियों से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा और कहा, “और जो अधिकारी बेचे हैं, वो गोरखपुर में पहले नौकरी करते थे। ये सब गोरखधंधा गोरखपुर से सीख कर आए हैं।”


अपने पूरे बयान में अखिलेश यादव ने भाजपा पर आस्था से जुड़े धन, चंदे, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। उनके तीखे आरोपों ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी को तेज कर दिया है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2