दिव्यांग उद्यमियों के हुनर को मिलेगा बाजार, लखनऊ में 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’

जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में दो दिवसीय आयोजन, हस्तनिर्मित उत्पादों की होगी प्रदर्शनी और बिक्री

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 4 Nov, 2026 06:20 PM
दिव्यांग उद्यमियों के हुनर को मिलेगा बाजार, लखनऊ में 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’

लखनऊ, 4 नवंबर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से योगी सरकार की ओर से 5 और 6 नवंबर को लखनऊ में ‘दिव्य दीपावली मेला-2026’ आयोजित किया जाएगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में आयोजित इस दो दिवसीय मेले में दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों के हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री और पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

हस्तशिल्प और दीपावली से जुड़े उत्पादों की होगी बिक्री

मेले में दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों की ओर से तैयार हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, दीपावली से जुड़े उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य हस्तनिर्मित सामान बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे दिव्यांगजन अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकेंगे और उन्हें व्यापक बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। इसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थी से आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने पर जोर

योगी सरकार का लक्ष्य दिव्यांगजनों को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाए रखना नहीं, बल्कि उन्हें अपने कौशल और प्रतिभा के दम पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना है। इसी दिशा में उनके हुनर को प्रोत्साहित करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और तैयार उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

विभाग ने आमजन, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से मेले में पहुंचकर दिव्यांग उद्यमियों के उत्पाद खरीदने की अपील की है। इससे उनके रोजगार और आय के अवसर बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

दिव्यांगजनों के हुनर और स्वावलंबन को मिलेगा मंच

‘दिव्य दीपावली मेला’ केवल उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों की रचनात्मकता, कौशल और उद्यमशीलता को पहचान दिलाने का मंच भी है। दीपावली के अवसर पर उनके हाथों से तैयार उत्पादों की खरीदारी कर आमजन भी उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल में सहभागी बन

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.