नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों की मदद में जुटी योगी सरकार, SDRF-PAC की टीमें भेजीं

सिंधुरिया में राहत-बचाव अभियान की तैयारी, परिजनों के लिए 1070 हेल्पलाइन नंबर जारी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 27 Aug, 2026 10:49 AM
नेपाल में फंसे यूपी के नागरिकों की मदद में जुटी योगी सरकार, SDRF-PAC की टीमें भेजीं

लखनऊ। नेपाल में आई बाढ़ और उससे उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है। सरकार की ओर से नेपाल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और PAC की टीमें भेजी गई हैं।

नेपाल में SDRF की एक प्लाटून के 32 जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। इसके अलावा PAC की 26वीं बटालियन के 22 जवान भी नेपाल भेजे गए हैं। राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर चार रबर बोट मौजूद हैं।

अतिरिक्त SDRF प्लाटून के साथ एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है। नेपाल के सिंधुरिया में राहत-बचाव अभियान की तैयारी की जा रही है।

परिजन 1070 पर करें संपर्क

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों के परिजनों के लिए 1070 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। राहत-बचाव से संबंधित सहायता के लिए परिजन इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से सूचना जारी की गई है। वहीं, लखनऊ स्थित राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नेपाल सीमावर्ती जिलों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नेपाल में आई बाढ़ और उत्पन्न त्रासदी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2