लखनऊ एमएलसी चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना शुरू

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 27 Oct, 2026 01:27 PM
लखनऊ एमएलसी चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना शुरू

लखनऊ में रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर मंगलवार सुबह आठ बजे से लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शुरू हो गई। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल पर मतों की गिनती की जा रही है। स्नातक में 16 और शिक्षक खंड में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के साथ सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी की जा रही है।

लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोनों सीटों पर 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना में कम से कम 48 घंटे लगने का अनुमान है।


लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोनों सीटों पर 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतगणना में कम से कम 48 घंटे लगने का अनुमान है।

भाजपा के स्नातक प्रत्याशी अवनीश सिंह ने कहा कि भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी। लखनऊ सीट पर भी भारी बहुमत से जीत मिलेगी। सपा प्रत्याशी कांती सिंह के गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि हार की आशंका होने पर सपा आरोप लगाने लगती है। पार्टी जनता को गुमराह कर रही है।

वहीं, कांती सिंह ने जीत को लेकर 200% भरोसा जताया। उन्होंने कई बूथों पर गड़बड़ी, एजेंटों को रोकने और फर्जी वोट पड़ने के आरोप लगाए थे। उनका दावा है कि इससे 1,000 से 2,000 वोट प्रभावित हुए होंगे।

स्नातक सीट पर भाजपा के अवनीश सिंह और सपा की कांती सिंह के बीच मुकाबला है। शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी और सपा के सुशील कुमार मैदान में हैं। दोनों सीटों पर 25 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।




सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad