“अब मुसलमान अखिलेश की दरी नहीं बिछाएगा”: ओम प्रकाश राजभर
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 22 Oct, 2026 01:26 PMनई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026 समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधा है। उन्होंने इस मुलाकात को चुनावी रणनीति से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव, आजम खान के जरिए मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “उनके आज जाने का उनका उद्देश्य सिर्फ चुनावी जुमला पैदा करना है। आजम खान जी के सहारे मुस्लिम वोट को हासिल करने की उनकी तैयारी है लेकिन अखिलेश यादव जी ये भूल गए हैं कि अब अखिलेश जी का दरी नहीं मुसलमान बिछाएगा। मुसलमान चाह रहा है कि अखिलेश यादव जी मुसलमान के बेटा को मुख्यमंत्री घोषित करे तब उनको मुसलमान वोट देगा। अब दरी बहुत दिन बिछाया, अब दरी बिछाएगा नहीं।” राजभर ने आजम खान के जेल जाने को लेकर भी अखिलेश यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच अखिलेश यादव की सरकार के दौरान हुई थी। इस संबंध में उन्होंने कहा, “तो कितना हो अखिलेश जी आजम खान जी से मिलने, आजम खान जी को जेल भिजवाने वाले अखिलेश यादव जी हैं। उन्हीं की सरकार में जितने भी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, उसी सरकार में जांच हो रही है। जो गलत किए थे उसमें आजम खान जी जेल में हैं।” ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि आजम खान के जेल में रहने के दौरान अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं गए और अब उनकी मुलाकात का उद्देश्य राजनीतिक लाभ हासिल करना है। उन्होंने कहा, “इतने दिन जेल में थे कभी मिलने नहीं गए। ये चुनावी जुमला बोलने के लिए कि हम आजम खान जी से मिले हैं, मुसलमानों को गुमराह करने के लिए वहां जा रहे हैं।” राजभर के इस बयान ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात को लेकर राजनीतिक बहस को नया मुद्दा दे दिया है। उन्होंने मुलाकात की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन से जोड़कर देखा है।



No Previous Comments found.