दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों एवं प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन, सीएम योगी करेंगे संबोधित

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Oct, 2026 11:21 PM
दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वाराणसी, 13 अक्टूबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार  (14 अक्टूबर) को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन (जनसभा) को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद भी लेंगे। सीएम कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों एवं  प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।


शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन का आयोजन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दोपहर में प्रस्तावित है। इसमें वाराणसी खंड के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के शिक्षक एवं स्नातक मतदाता शामिल होंगे। यह महासम्मेलन वाराणसी खंड के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। वाराणसी खंड विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी और मीरजापुर मंडल के जिलों के साथ बलिया सहित कुल आठ जिले शामिल हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा चुनावी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad