धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, कार्यक्रम रद्द करने की उठाई मांग
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 3 Nov, 2026 09:22 PMलखनऊ, 03 नवंबर 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए सनातनी समाज की चुप्पी पर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने इस मामले में सरकार की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। अखिलेश यादव ने कहा, "सनातनी चुप क्यों है? बाबा अपमानित कर रहे हैं, पहले भगवान कृष्ण को अपमानित किया और अब सुनने में आया है कि प्रभु श्रीराम के पिताजी के बारे में क्या कह रहे हैं। ये आखिरकार सनातनी लोगों के बुलडोजर कहां चले गए हैं? और अगर बुलडोजर है उन्हें तो बगल के प्रदेश के मुख्यमंत्री, और वो तो मोहन भी हैं, यादव भी हैं, उनके पास तो बुलडोजर भिजवा देना चाहिए।" सपा प्रमुख ने आगे सरकार से सवाल करते हुए कहा, "तो आखिरकार सरकार क्या कर रही है और उन्हें उनके सनातनियों को जिंदाबाद सभी कार्यक्रम उनके कैंसिल होने चाहिए बाबा के।" उनके इस बयान में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रमों को रद्द किए जाने की मांग भी सामने आई।


No Previous Comments found.