लखनऊ में कल स्कूल-कॉलेज बंद, विधान परिषद चुनाव के चलते अवकाश घोषित

23 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा आदेश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 22 Oct, 2026 07:48 PM
लखनऊ में कल स्कूल-कॉलेज बंद, विधान परिषद चुनाव के चलते अवकाश घोषित

लखनऊ, 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव के मतदान के मद्देनजर सभी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, जिले में संचालित सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में भी विशेष अवकाश रहेगा।

नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार के आदेश के अनुसार, लखनऊ जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। इस आदेश के दायरे में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूल भी शामिल हैं। सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी विशेष अवकाश

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन और लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के मतदान के कारण 23 अक्टूबर को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के तहत होने वाले मतदान को देखते हुए लिया गया है। संबंधित संस्थानों को आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

#Lucknow #SchoolHoliday #UPNews # विधानपरिषदचुनाव


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad