विश्वविद्यालय के बाद अब भदोही में मेडिकल कॉलेज की तैयारी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भदोही, औराई व ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹1,340 करोड़ से अधिक की 112 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण-शिलान्यास अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा भदोही जनपद: मुख्यमंत्री योगी विरासत भी, डबल इंजन की स्पीड से विकास भी: मुख्यमंत्री योगी विंध्य एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा संत रविदास नगर, माधोसिंह रेलवे फ्लाईओवर की डीपीआर भी तैयार अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को और सरकारी नौकरी देगी यूपी सरकार: मुख्यमंत्री योगी युवाओं की नौकरी में सेंध लगाने वाला जाएगा जेल, संपत्ति भी होगी जब्त: योगी माफिया-कर्फ्यू मुक्त यूपी को अब उत्सव युक्त बना रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 4 Oct, 2026 07:40 PM
विश्वविद्यालय के बाद अब भदोही में मेडिकल कॉलेज की तैयारी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

4 अक्टूबर, संत रविदास नगर भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि काशी नरेश विश्वविद्यालय के बाद अब भदोही में मेडिकल कॉलेज की कार्रवाई भी आगे बढ़ रही है। विकास के सभी कार्य एक-एक कर पूरे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों में ₹1,340 करोड़ से अधिक की 112 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर भदोही को संत रविदास के नाम से नई पहचान देने की बात कही गई थी। अब भदोही जनपद ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने संत रविदास के करीब 600 वर्ष पहले दिए संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे राज की कामना की थी, जहां सबको अन्न मिले और बिना भेदभाव सभी साथ रहें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। विश्वविद्यालय का होगा विधिवत लोकार्पण मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय को विश्वविद्यालय की मान्यता दी जा चुकी है। जिले के कॉलेजों को इससे जोड़ने की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है। अब यहां के युवाओं को काशी नरेश विश्वविद्यालय संत रविदास नगर भदोही के नाम से डिग्री मिलेगी। विश्वविद्यालय के विधिवत लोकार्पण के साथ इसके लोगो, कुलगीत और थीम गीत को आगे बढ़ाया जाएगा। नए भवन के निर्माण का शिलान्यास भी कराया जाएगा। विंध्य एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा संत रविदास नगर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को विंध्य एक्सप्रेसवे के रूप में आगे बढ़ाने की योजना में संत रविदास नगर को भी जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। माधोसिंह रेलवे फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द इसकी टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास एकांगी नहीं होता, बल्कि सबको साथ लेकर चलता है। ₹151 करोड़ के विद्युत उपकेंद्र समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने ₹151 करोड़ की लागत से बने विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ज्ञानपुर-नथईपुर-रोही-इमामगंज, माधोसिंह-मथौवा-आसना-मुसिला लाटपुर और पाली-सुरियावां मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, पुलिस लाइन में हॉस्टल व बैरक और ज्ञानपुर बस स्टेशन के पुनर्निर्माण समेत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। गंगा सेतु, जिला कारागार समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने ज्ञानपुर में गंगा नदी पर माता सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी-धनतुलसी-डेगूपुर घाट पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास किया। ₹179 करोड़ की अमृत-2 योजना के तहत नगर पालिका परिषद भदोही पुनर्गठन पेयजल योजना, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल, ज्ञानपुर मुख्य नहर के पुनर्स्थापन एवं पुनरुद्धार और जिला कारागार के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके साथ बाबा बड़े शिवधाम, प्राचीन बाबा बुढ़ेनाथ मंदिर, सायरकोट और विकासखंड डीघ के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। तीर्थों के विकास पर भी जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी को रामायण सर्किट से जोड़ा गया है। बाबा सेमराधनाथ धाम मंदिर परिसर का सुंदरीकरण कराया गया है। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय समेत अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। गोपीगंज स्थित ज्ञानानंद मंदिर के गंगा किनारे घाट के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण का भी लोकार्पण हुआ। बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सीता समाहित स्थल और चकवा महादेव मंदिर के पर्यटन विकास के साथ 52 बीघा तीर्थ क्षेत्र के विकास का कार्य भी आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले तीर्थों के विकास का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर जमीन कब्जाने का माध्यम बनता था। सरकार ने इस प्रवृत्ति को रोककर विरासत का संरक्षण और आस्था का सम्मान किया है। छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को और सरकारी नौकरी दी जाएगी। युवाओं की नौकरी में सेंध लगाने वाला जेल जाएगा और उसकी संपत्ति जब्त होगी। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले होंगे। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार में युवा, किसान, महिला और कारीगर एजेंडे का हिस्सा नहीं थे। परिवार, तुष्टीकरण, अराजकता, दंगाइयों और उपद्रवियों का महिमामंडन होता था। अब उत्तर प्रदेश को कोई बीमारू और दंगाग्रस्त राज्य नहीं कह सकता। सरकार ने माफिया मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और उपद्रव मुक्त उत्तर प्रदेश को उत्सव युक्त उत्तर प्रदेश बनाया है। लाभार्थियों को चेक, चाबी और नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत विनीत राय को ₹2 करोड़, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पवन कुमार को ₹5 लाख और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत गौरव सिंह को ₹10 लाख का डेमो चेक दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काजल गौतम को ₹4.46 करोड़ का चेक दिया गया। जयदेव को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबी, नेहा और प्रिंसि को आंगनबाड़ी कार्यकत्री का नियुक्ति पत्र तथा जमनादेवी को आयुष्मान भारत योजना का डेमो कार्ड सौंपा गया। बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। बेसिक शिक्षा विभाग की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के बनाए मॉडल का अवलोकन कर उनका उत्साह बढ़ाया। कृषि, स्वयं सहायता समूह, खाद्य एवं रसद, पीएम सूर्यघर, कौशल विकास एवं सेवायोजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और महिला कल्याण समेत अन्य विभागों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया। जनप्रतिनिधियों ने रखीं विकास की बातें सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश भय, भ्रष्टाचार और बदहाली से जूझ रहा था। अब एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, चिकित्सा शिक्षा से लेकर विरासत तक विकास के कार्य हो रहे हैं। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने काशी नरेश विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग रखी। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान का जिक्र करते हुए जनपद के नाम के साथ भदोही जोड़े रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडे, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीलाल मौर्य, संतोष पांडे और हौसला प्रसाद पाठक समेत भाजपा व एनडीए के सहयोगी दलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad