एक कचौड़ी, दो समोसे’, अखिलेश ने वायरल नारे से बीजेपी पर कसा तंज
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 1 Oct, 2026 08:26 PMलखनऊ, 01 अक्टूबर 2026 समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इन दिनों सोशल मीडिया और महिला प्रदर्शनों में चर्चा में आए “एक कचौड़ी, दो समोसे, इन मर्दों का क्या भरोसा” वाले नारे को अपने राजनीतिक अंदाज में इस्तेमाल करते हुए बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने इसी तुकबंदी को बदलते हुए बीजेपी को लेकर अपना संदेश दिया। अखिलेश यादव ने कहा, “हम तो एक ही समोसा बोल रहे थे, एक कचौरी, एक समोसा बोल रहे थे। एक कचौड़ी, दो समोसे हो गए वहाँ जाकर के...” इसके बाद उन्होंने सीधे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी पे नहीं है भरोसा।” महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान “एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा” जैसे नारे सामने आए थे, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। अखिलेश यादव ने इसी चर्चित नारे की शैली को राजनीतिक संदर्भ में इस्तेमाल करते हुए उसे बीजेपी से जोड़ दिया। अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वायरल नारों और युवा संस्कृति से जुड़े नए राजनीतिक अंदाज भी चर्चा में हैं। कचौड़ी और समोसे वाली तुकबंदी के जरिए उन्होंने अपने अंदाज में बीजेपी पर अविश्वास जताया और बयान को एक सियासी कटाक्ष का रूप दिया।



No Previous Comments found.