सीएम योगी ने गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

गणेशोत्सव को सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति संकल्प को मजबूत करने वाला महापर्व बताया, विश्वकर्मा पूजा पर विकसित यूपी के निर्माण का संकल्प मजबूत करने का आह्वान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Sep, 2026 11:56 PM
सीएम योगी ने गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की कोटि-कोटि मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि गणेशोत्सव सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति संकल्प को मजबूत करने वाला महापर्व है। भगवान गणेश का जीवन-दर्शन प्रकृति संरक्षण और संतुलन का संदेश देता है।



मुख्यमंत्री ने लिखा कि गणेशोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति संकल्प को मजबूती मिलती है। उन्होंने लिखा कि भगवान गणेश के पूजन में प्रयुक्त होने वाले ‘एकविंशति पत्र’ औषधीय पौधों के संरक्षण का संदेश देते हैं।

उन्होंने लिखा कि लोकमान्य तिलक ने गणेशोत्सव को आस्था से एकता और जनशक्ति से राष्ट्र निर्माण का पर्व बनाया। इस दृष्टि से गणेशोत्सव सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति संकल्प को मजबूत करने वाला महापर्व है।

विश्वकर्मा पूजा पर विकसित यूपी के निर्माण का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा के पूजन के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प और मजबूत होगा। उन्होंने लिखा कि एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और औद्योगिक क्षेत्र नए उत्तर प्रदेश के बढ़ते सामर्थ्य का प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि सरकार कारीगरों, शिल्पकारों और युवाओं को कौशल, उपकरण, वित्त और बाजार से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को केवल विचार तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहार का अंग बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने लिखा कि स्थानीय उत्पादों के सम्मान से कारीगरों को काम, युवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और स्थानीय सामर्थ्य पर विश्वास के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण का मार्ग मजबूत होगा।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#YogiAdityanath #GaneshChaturthi #VishwakarmaPuja #UttarPradesh #VocalForLocal #DevelopedUP #Yugvarta


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2