बाबासाहेब का नाम लेने का तुम्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं', सपा पर बरसे केशव मौर्य
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 27 Nov, 2026 07:04 AMलखनऊ, 26 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नाम भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर था, जिसे सपा सरकार के दौरान बदल दिया गया। केशव मौर्य ने सपा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, "बाबासाहब का नाम लेने का तुम्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं, उस दिन को मनाने का तुम्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं।"


No Previous Comments found.