जुल्म सहकर भी जिंदा हैं, अब कुछ करके मरेंगे', आजम खान का बड़ा बयान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Nov, 2026 09:22 PM
जुल्म सहकर भी जिंदा हैं, अब कुछ करके मरेंगे', आजम खान का बड़ा बयान

लखनऊ, 26 नवंबर 2026 लखनऊ में समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र जारी होने के दौरान आजम खान ने अपने परिवार के साथ जेल में बिताए कठिन समय और यातनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों ने उनके शरीर, दिल और दिमाग पर गहरा असर डाला, लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद वे टूटे नहीं। आजम खान ने कहा, "अंधेरी कोठरी की कैद-ए-तन्हाई ने जिस्म, दिल और दिमाग सभी को बहुत प्रभावित किया है। अगर मैं, मेरा बेटा, मेरी बीवी कोई हिस्सा इंसान होता, तो हमें नॉर्मली मर जाना चाहिए था। जिन सख्तियों से, नफरतों, जिस घृणा के दौर से हम गुजरे हैं, बस एक ही गुनाह की खातिर हमें मर जाना चाहिए था। लेकिन हम बड़े सख्त जान साबित हुए हैं और ये लगता है कि हम मरेंगे तो लेकिन कुछ कर के मरेंगे।" अपने संबोधन में उन्होंने शायर खुमार बाराबंकवी के साथ दोस्ती का किस्सा सुनाया और शायरों के प्रति अपने लगाव को जाहिर किया। साथ ही आजम खान ने नेताजी के साथ अपने लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जिंदगी में एक ही रास्ता और एक ही मंजिल चुनी और पूरी ईमानदारी के साथ उस पर कायम रहे। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.