अखिलेश के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का निशाना, बोले- नया राजनीतिक पैतरा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 Nov, 2026 09:07 AM
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का निशाना, बोले- नया राजनीतिक पैतरा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन के लिए अखिलेश यादव की ओर से चुनी गई तारीख पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक कदम बताया। चौधरी ने कहा, "अखिलेश यादव ने राम मंदिर के दर्शन को लेकर जो तारीख तय की है, मुझे लगता है कि ये कोई नया राजनीतिक पैतरा है। क्योंकि यदि उन्हें पश्चाताप हो रहा होता तो उन्हें 12 तारीख की जगह 6 तारीख को ही वहां जाना चाहिए था। हजारों निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाकर उनकी जान लेने का जो काम उनकी सरकार में किया गया था, उसे लेकर उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें माफ करने वाली नहीं है।" अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पिछले कार्यकालों का हवाला दिया। उन्होंने अयोध्या के विकास को लेकर सपा के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, "इसके पहले उनकी और उनके पिता की मिलाकर चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश की सत्ता में रही है। उन्होंने तब अयोध्या के लिए कोई काम किया हो तो उसका प्रमाण दें, फिर आगे की बात करेंगे।" पंकज चौधरी के इस बयान से अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी चर्चा और तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कारसेवकों पर गोलीबारी की घटना का उल्लेख करते हुए सपा के पूर्व शासनकाल पर सवाल उठाए और अखिलेश यादव से अयोध्या में किए गए विकास कार्यों का प्रमाण देने की मांग की। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.